भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते एक सप्ताह से आसमान से आग बरस रही है। आर्द्रता इतनी कम है कि पछुआ हवा दिन में लोगों को सेंक रही है। इस भीषण गर्मी के कारण अब लोगों की विशेषकर बच्चों की सेहत खतरे में पड़ती दिख रही है। गर्मी के कारण लोगों के देह का पानी कम हो रहा है तो डायरिया लोगों के शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगाड़ रही है। टायफाइड के बुखार से तो बच्चों की देह इस कदर तप रही है, इन्हें अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ रहा है।ओपीडी में हर तीसरा बच्चा डिहाइड्रेशन व डायरिया का शिकारजवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) से लेकर सदर अस्पताल के ओपीडी में डिहाइड्रेशन व डायरिया के शिकार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी का वार, डिहाइड्रेशन से बढ़ी मरीजों की कतार आलम ये है कि ओपीडी में इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.