गर्मी में ट्रैफिक पुलिस को मिली राहत, जवानों के बीच कूलिंग जैकेट व अन्य उपकरणों का वितरण
सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भीषण गर्मी की चुनौतियों को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्वेविदी द्वारा पुलिस बल के लिए विशेष उपकरणों और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।
पुलिसकर्मियों के लिए कूलिंग जैकेट शुक्रवार को शहर के विभिन्न यातायात पोस्टों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से कूलिंग जैकेट बांटे गए। इस वितरण कार्यक्रम के तहत कुल 3 पुलिस पदाधिकारी और 3 आरक्षियों को कूलिंग जैकेट दिए गए। भीषण गर्मी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे इन पुलिसकर्मियों को इस जैकेट के माध्यम से काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकेंगे।
पुलिस लाइन में सुविधाएं या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.