गर्मी में झुलस रहे मरीज, नए बर्न वार्ड को एसी का इंतजार
गोंडा, जून 17 -- गोण्डा, संवाददाता। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बर्न वार्ड को पुराने भवन से कोविड अस्पताल की बिल्डिंग में शिफ्ट तो कर दिया गया, लेकिन यहां भी मरीजों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। नए बर्न वार्ड में अभी तक एसी नहीं लग पाए हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नए बर्न वार्ड के उद्घाटन के दौरान ही प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने एसी लगाए जाने का निर्देश दिया था। बर्न मरीजों के लिए कम तापमान बेहद जरूरी माना जाता है। डाक्टरों की मानें तो अत्यधिक गर्मी से मरीजों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और घावों में जलन व असहजता भी महसूस होने लगती है। इसके बावजूद वार्ड में फिलहाल केवल पंखों और कूलरों के सहारे व्यवस्था चलाई जा रही है। इससे पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.