गर्मी में जाम में फंसकर कराह उठे स्कूली बच्चे
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में जाम के झाम में फंसकर लोग बेहाल हो रहे हैं। दोपहर के समय शहर के कई स्थानों पर जाम लग रहा है। फतेहगढ़ मुख्य रोड से लेकर शहर के अंदर के मार्गों पर जाम लगने से स्कूली बच्चे कराह रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी यातायात पुलिस बस छांव में खड़े होकर नंबर प्लेटों की फोटो खींचने में लगी है। बुधवार को शहर की कई सड़कों पर भीषण जाम रहा इससे जाम में वाहन फंसे रहे। देखा गया है हर रोज अक्सर दोपहर के समय जाम अधिक लग रहा है। इस समय बच्चों की छुट्टी होती है और बच्चों के स्कूली वाहन जाम में फंस जाते है। बढ़पुर मंदिर के निकट मुख्य रोड पर जाम लगा रहा इसमें कई स्कूली वाहन फंस गए। धूप और गर्मी में बच्चे व्याकुल हो गए। लोगों का कहना है कि जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन यातायात प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.