बुलंदशहर, मई 5 -- मई-जून की भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए बच्चे और किशोर अक्सर घाटों, तालाबों, पोखरों और नदियों में स्नान करने पहुंच जाते हैं, जिससे डूबने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई मामलों में इन घटनाओं ने परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में डूबने से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि खतरनाक घाटों, तालाबों और गहरे गड्ढों के पास जाने से बचें और बच्चों को भी वहां न जाने दें। यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो उसे बचाने के लिए धोती, साड़ी, रस्सी या बांस का सहारा लें, लेकिन यदि तैरना नहीं आता है तो खुद पानी में उतरने की गलती न करें और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाएं।बच्चों यह भी पढ़ें- अलर्ट! गर्मी बढ़ते ही घरों में घुस रहे जहरीले सांप, खुद को बचाने के लिए ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.