बोकारो, अप्रैल 14 -- फुसरो। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी के समीप सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। इसका उद्घाटन सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली अर्पिता महिला समिति ढोरी की अध्यक्षा सह सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिंहा की पत्नी रूपा सिंहा ने राहगीरों को पानी पिलाकर किया। कहा कि जल जीवन का अमूल्य उपहार है। स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वत: ठीक हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। बताया कि पशुओं और पक्षियों को पीने के पानी के लिए नाद की भी व्यवस्था की गई है। पानशाला में आम का जूस, सत्तू का जूस, नींबू पानी, चना, गुड़, लस्सी, लड्डू, फल आदि की व्यवस्था की गई है। ढोरी प्रक्षेत्र के एसओपी कुमारी माला सहित शालिनी सिंह, पूजा मोहंती, कविता झा, सीमा सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.