धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने टैंकर से सप्लाई करने का आदेश दिया है। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक हुई। सभी बीडीओ को प्रखंड स्तर पर टीम बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक कर छोटी खराबी को स्थानीय मिस्त्री से ठीक कराने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि गर्मी में हर पंचायत सचिवालय में पानी का एक टैंकर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। जहां पानी का संकट उत्पन्न होगा, वहां टैंकर से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें। यह व्यवस्था शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी। इसके अलावा जल स्रोतों को बेहतर करने व पाइपलाइन दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, पेयजल व स्व...