महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा, संवादाता। गर्मी में पानी की समस्या के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों को भरने का काम किया जाए जिससे मवेशियों को पानी की समस्या न हो। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा की। धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल, लहचूरा- काशीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना, कबरई ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के कार्यो की समीक्षा की। धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश देते हुए मैन पावर एवं मशीनरी लगाकर योजना के रोड पेंचवर्क के कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी गांवों में नियमित आपूर्ति होनी चाहिए। ग्रामीणों को पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.