धनबाद, मार्च 15 -- गर्मी को ध्यान में रखते हुए पीएचईडी प्रमंडल-1, प्रमंडल-2 एवं यांत्रिकी शाखा के अधिकारियों के साथ डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में डीडीसी ने गर्मी के दौरान संभावित जलसंकट से निपटने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। जिले में बंद पड़े एवं खराब चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मत 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आम नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही धनबाद वासियों की सुविधा के लिए एक विशेष पोर्टल https://water-grievances.awcdhn.in/ तथा कयूआर कोड का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से आम नागरिक अपने क्षेत्र में बंद पड़ी जलमीनार एवं चापाकलों की मरम्मत के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।वहीं जल संकट की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.