प्रयागराज, अप्रैल 7 -- भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की है। अब प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को पानी के लिए नीचे उतरकर भटकना नहीं पड़ेगा। ट्रेन रुकते ही रेलवे और स्वयंसेवी संस्थाओं की टीम पाइप के जरिए सीधे डिब्बों के अंदर ठंडा पानी उपलब्ध कराएगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है। रेलवे ने इस पहल के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ की मदद ली है। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के साथ लायंस क्लब टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा कानपुर, मिर्जापुर, टूंडला, अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रेड क्रॉस सोसाइटी, भारत विकास परिषद समिति और अन्य स्वयंसेवी संगठन य...