देहरादून, मई 20 -- Extreme Heat Impact: भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब दी है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में पारा 50 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों का भारी रुख देखने को मिल रहा है। सिर्फ दो दिनों में 45 हजार से अधिक वाहन देहरादून में दाखिल हुए हैं। जिससे मसूरी, चकराता और ऋषिकेश जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर्फ वीकेंड में करीब 13,500 बसें और टेंपो ट्रैवलर, 26 हजार कारें और लगभग 5,700 दोपहिया वाहन जिले में पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में वाहन मसूरी की ओर गए, जिससे पहाड़ी शहर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने द...