नई दिल्ली, मार्च 23 -- सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रीन एक ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसे रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी है। बहुत से लोगों की त्वचा गर्मी में चिपचिपी हो जाती है, जिसकी वजह से वे सनस्क्रीन अप्लाई करना बंद कर देते हैं। परंतु ये आपकी त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्मियों में सही सनस्क्रीन का चयन करें, जो आपकी त्वचा को बिना चिपचिपा किए उन्हें प्रोटेक्शन और ग्लो दोनों प्रदान कर सके। इसलिए आज हम लेकर आए हैं 6 टॉप रेटेड लाइटवेट सनस्क्रीन, जिन्हें आप बेहद सस्ते में घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं। अगर आपकी त्वचा मेरी तरह ऑयली है और गर्मी में अक्सर चिपचिपी हो जाती है, तो परेशान न हों! Minimalist मल्टीविटामिन सनस्क्रीन ट्राई करें। इसका लाइट वेट टेक्सचर त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है और किसी तरह का चिपचिपापन नहीं छोड़ता।...