बगहा, अप्रैल 10 -- नरकटियागंज। उमसभरी यात्रा से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा झंझारपुर व फिरोजपुर कैंट के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की गई है। इस ट्रेन में एसी व स्लीपर बोगियां भी रहेंगी। दरअसल, नरकटियागंज जंक्शन होकर पंजाब के लिए जननायक व अंत्योदय ट्रेनें चलती हैं किंतु दोनों ट्रेनों में सिर्फ सामान्य बोगियां ही रहती हैं। इस सम्बन्ध में रेल की ओर जारी एक पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पत्र के मुताबिक 04620 स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं 04619 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इस ट्रेन की सभी बोगियां एलएचबी कोच होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.