पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तपती गर्मी के बीच त्वचा की परेशानी बढ़ने लगी है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में गर्मी की चपेट में चर्म रोग की परेशानी लिए लगभग तीस से चालीस रोगी प्रत्येक दिन पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भवेश बताते हैं कि अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। इस मौसम में लोगों को कामकाज के दौरान बाहर निकलने के दौरान अत्यधिक पसीना आता है। यह पसीना लगातार होने की स्थिति में बदन में खुजलाहट होने लगती है। दाद-खाज की परेशानी सताने लगती है। यहीं नहीं गर्मी में सूर्य की तेज धूप के कारण शरीर कई भाग में कालापन आ जाता है। चमड़ी में भी कालापन की परेशानी आती है। किसी किसी को चमड़ी छोड़ने लगती है। यह गर्मी में धूप के दुष्प्रभाव के कारण होता है। इस मौसम में बाल में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.