रुडकी, अप्रैल 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे में स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को 51वां महोत्सव कार्यक्रम हवन यज्ञ और प्रवचन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज वक्ताओं ने धर्म के अनुसार कार्य करने और वेदों का अध्ययन करने को कहा। कस्बे में स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को 51वां स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि मनुष्य को अधर्म का रास्ता छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने महाभारत युद्ध का वर्णन करते हुए बताया कि महाभारत का युद्ध भी अधर्म को समाप्त करने के लिए हुआ था। यह भी पढ़ें- 31 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डाली इसलिए धर्म के मार्ग पर चलते हुए सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है लोगों को अपने-अपने घ...