फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। इस बार भी गर्मी में ग्रामीणों का गला तर करने के लिए नलों से शुद्ध पानी नहीं मिल सकेगा। कारण है जलजीवन मिशन की हर घर नल-हर घर जल परियोजना का अधर में अटकना। धन समाप्त हो जाने के कारण काम की गति या तो मंद पड़ चुकी है या फिर काम बंद ही हो चुका है। जिससे दावों के सापेक्ष ग्रामीणों को नलो से पानी नहीं मिल पा रहा है नतीजतन उन्हे हैंडपंप के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है। जलजीवन मिशन के तहत जलनिगम ग्रामीण द्वारा 1180 राजस्व गांव में नलों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाना था। यह भी पढ़ें- चरगी ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाएगा नल से जल शासन की अति विशिष्ट योजनाओं में शुमार होने के बावजूद इसका काम दोआबा में थम सा गया है। योजना के तहत 662 परियोजनाओं का काम करवाए जाने के अलावा 665 पानी की टंकियों...