सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। गोवंश संरक्षण एवं गो-सेवा को सुशासन का आधार मानते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, सदस्य दीपक गोयल तथा सदर विधायक भूपेश चौबे ने की। इस दौरान स्थायी एवं अस्थायी गो-आश्रय स्थलों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिया कि गोवंश की देखभाल में लगे कर्मियों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उनका मानदेय मनरेगा द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही सभी गो-आश्रय स्थलों पर पौधारोपण सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.