सीवान, मार्च 30 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। पटना के प्रसिद्ध चिकित्सक व एमबीबीएस (स्वर्ण पदक), एमएस (स्वर्ण पदक), एम.सीएच. यूरोलॉजी, आईजीआईएमएस, पटना के डॉ. गौरव मिश्रा ने कहा कि गर्मी में खूब पानी पीने से कई रोगों से बचाव संभव है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले पानी अवश्य पिएं। साथ ही, मौसमी फलों का भी सेवन करें। डॉ. मिश्रा रविवार को बड़हरिया प्रखंड के चांडी बाजार में अर्जुन फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों का इलाज करने के बाद सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे थे। कैम्प में क्षेत्र के लोगों ने निःशुल्क इलाज कराया और पटना के आईजीआईएमएस से यहां आकर अपनी सेवा देने के लिए डॉ. गौरव मिश्रा का आभार जताया। इस शिविर में करीब 500 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उनका इलाज किया गया तथा आवश्यक दवाओं का भी मुफ्त वितरण किया...