भदोही, मई 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तपति धूप और गर्मी का सितम फिर बढ़ने गला है। दो दिन पूर्व हुई बारिश से तपन थोड़ा कम हुआ था। लेकिन शनिवार को सूर्यदेव का ताप बढ़ता तो उमस भरी गर्मी में अचानक इजाफा हो गया है। बदलते मौसम में सेहत के प्रति खासा एहतियात बरतने की जरूरत है। तीखी धूप से अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि सुबह चली हल्की ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। इन दिनों बीपी और शुगर रोगियों में वृद्धि होती जा रही है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में प्रत्येक दिन 50 से 60 बीपी और शुगर से पीड़ित रोगी आ रहे हैं। उमस भरी गर्मी और तीखी धूप लोगों को बीमार कर दे रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार की माने तो इन दिनों सात से आठ सौ मरीज ओपीडी में इलाज को आ रहे हैं। इन मरीजों में 50 से 60 ऐसे रोगी शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.