देहरादून, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। देर रात भीषण गर्मी के बीच टिहरी विस्थापित कॉलोनी में खाली पड़े एक पलट में आग लग गई। इस दौरान आग तेजी से आसपास फैलने लगी। बड़ी लपटों से आस पड़ोस में आग फैलने का खतरा बन गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि राम चौक, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आग कि सूचना प्राप्त हुई। शीघ्र ही फायर यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुई। प्लॉट में सूखी झाड़ियां होने के कारण बहुत तेजी से आग फेल रही थी। फायर यूनिट ने एमएफई से पंपिंग कर आग को काबू किया। आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...