शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- मिर्जापुर। संवाददातागर्मी के मौसम में खानपान में लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। बाहर का खाना और बासी भोजन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। यह जानकारी वरिष्ठ सर्जन डॉ. मयंक राज गौड़ ने दी।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में रखा हुआ या बासी भोजन जल्दी खराब हो जाता है, जिससे गैस्ट्रिक, इंफेक्शन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समय पर ध्यान न देने पर ये समस्याएं आगे चलकर बवासीर एवं भगंदर जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं। संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेङिकल कालेज के डॉ. गौड़ ने बताया कि इन बीमारियों के प्रमुख लक्षणों में मल त्याग के दौरान दर्द होना, खून आना, जलन होना तथा सूजन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रॉक, पेपर, सिजर फूड चैलेंज: मजेदार दिखने वाला यह ट्रेंड हो सकता...