गर्मी में खादी के कपड़ों की बिक्री में 25-30% की वृद्धि
भभुआ, जून 12 -- युवा-युवती शर्ट, पैंट, बंडी, जैकेट, साड़ी, कुर्ती, सूट, सलवार खरीद रहे शादी समारोह में भी खादी के कपड़े पहनकर शामिल होते दिखते हैं युवा (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। लेकिन, इससे भी ज्यादा तापमान की गर्मी महसूस हो रही थी। ऐसे मौसम में शरीर को राहत देने के लिए युवा खादी कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। इस कारण बाजार में खादी कपड़ों की बिक्री में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। कुछ लोग कपड़ा लेकर सिलाई कराकर पहन रहे हैं और कुछ युवा रेडीमेड ही खरीद रहे हैं। शादी समारोह में भी वह खादी के कपड़े पहनकर शिरकत कर रहे हैं। युवतियां भी खादी के कपड़ों को पसंद कर रही हैं। लेकिन, इनकी संख्या कम है। हालांकि महिलाएं कॉटन व खादी की साड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.