गंगापार, अप्रैल 21 -- गर्मी के तपिश के साथ तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचते ही जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग राहत के उपाय तलाश रहे हैं। ऐसे में भारतगंज कस्बे के शुक्रवारी बाजार,गोला बाजार, मंगलवारी, गांव राजापुर और मांडा रोड क्षेत्रों में बिक रहे मौसमी फल लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। फलों की दुकानों व ठेलों पर सजे खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी न केवल देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि गर्मी से राहत देने में भी बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। जहां एक ओर अन्य फल महंगे हो गए हैं, वहीं तरबूज 30 रुपये किलो, खरबूजा 40 रुपये किलो, खीरा 20 रुपये किलो व ककड़ी 50 रुपये किलो की दर से आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे आम आदमी भी इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर पा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट किचन ट्रिक्स: खीरा कड़वा निक...