धनबाद, अप्रैल 30 -- कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के पास 129 मिलियन टन का कोयला स्टॉक है। यह स्टॉक सामान्य से बहुत ज्यादा है। अभी दो दिन पहले कंपनी की ओर से जारी वित्तीय परिणामों में 129 मिलियन टन स्टॉक की जानकारी दी गई है। कोल सेक्टर के विशेषज्ञ कोयले के इतने बड़े स्टॉक को ठीक नहीं मानते हैं। गर्मी के इस सीजन में कोयले के बड़े स्टॉक में स्वत: आग लगने का खतरा रहता है। साथ ही लंबे समय तक कोयले का स्टॉक पड़े रहने से गुणवत्ता भी खराब होती है। मालूम हो कि पिछले साल कोयले की मांग कम होने से कोयले का स्टॉक धीरे-धीरे बढ़ता गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली क्षेत्र से कोयले की कमजोर मांग और आपूर्ति में कमी के कारण कोल इंडिया लिमिटेड का डिस्पैच (कोयला प्रेषण) प्रभावित हुआ है। कंपनी अपने निर्धारित उत्पादन और डिस्पैच लक्ष्यों को प्राप्त करने में ...