झांसी, मार्च 26 -- गर्मियों में यदि किसान आय बढ़ाना चाहते है तो सूडान की घास पैदा करें तो किसानों को अच्छी कमाई होगी। जानकारों ने बताया कि इसे दुधारू जानवरों को खिलाने पर उनका दुग्ध उत्पादन भी बढ़ता है। किसानों की आय बढ़ाने और दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक हरे चारे की उपलब्धता करने के उद्देश्य से प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को गर्मी के मौसम में सूडान घास की खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सूडान घास, ज्वार की तरह दिखने वाली एक अत्यंत पौष्टिक हरी चारा फसल है, जो गर्मी में विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होती है।डॉ. सिंह के अनुसार, सूडान घास में प्रोटीन की मात्रा लगभग 8.5 से 12 प्रतिशत तक पाई जाती है। इसे भूसे के साथ मिलाकर दुधारू पशुओं को खिलाने से गाय और भैंस के दूध उत्पादन में 15 से 18 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.