गर्मी में कंबल बेचने का बहाना, बेटे की सूझबूझ से टली वारदात
फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। टीचर्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक शिक्षिका के घर बड़ी वारदात होने से बच गई। झुलसती गर्मी में कंबल बेचने के बहाने आए दो संदिग्ध युवकों ने घर में घुसने की पूरी कोशिश की, लेकिन शिक्षिका के बेटे की समझदारी से उनका प्लान फेल हो गया। बेटे ने बिना गेट खोले सूझबूझ दिखाई, जिससे दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। हरिहरगंज मोहल्ले स्थित टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली एक निजी स्कूल की शिक्षिका सीमा बाजपेई के घर दो संदिग्ध युवकों की गतिविधि से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना दोपहर की है, जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ घर में भोजन कर रही थीं। इसी दौरान घर के गेट पर आवाज सुनाई दी। बाहर करीब 24 वर्षीय एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.