गाजीपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों और ग्रीष्मकालीन मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में डायरेक्टर (टेक्निकल) जितेंद्र नलवाया और मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जिले की विद्युत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के कार्यालय में जनपद के समस्त विद्युत अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25, अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2024-25 और वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तृतीय चरण और 15 फरवरी से 15 मार्च तक चल रहे अनुरक्षण माह के तहत उपकेंद्रों पर कराए जा रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.