कौशाम्बी, मार्च 22 -- सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में रविवार को विद्युत विभाग के मार्गदर्शक समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद ने योजना के तहत आगामी कराये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आगामी गर्मी में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के बारे में रणनीति पर बात हुई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में निर्बाध व रोस्टर के अनुरूप हर हाल में विद्युत आपूर्ति देना सुनिश्चित करें। बैठक में सांसद के आलवा मंझनपुर विधयाक प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर, नगर पंचायत दारानगर अध्यक्ष रागनी केसरवानी, अजुवा नगर पंचायत अध्...