मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी। गर्मी में इस बार शहरी बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। शहर में नया पावर सब स्टेशन जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। महराजगंज से स्टेडियम रोड जानेवाली सड़क में पुराने कोल्ड स्टोरेज के समीप नया पावर सब स्टेशन लहेरियागंज बन रहा है। ये सब स्टेशन लहेरियागंज में बनना था। वहीं के नाम से स्वीकृत था। लेकिन वहां भूमि नहीं मिलने पर इसका निर्माण महराजगंज में किया जा रहा है। इसमें 10 एमवीए का दो पावर ट्रांसफार्मर लगेगा। नए पावर सब स्टेशन में 6 फीडर बनाए जाएंगे। इससे शहर के उतरी क्षेत्र के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। नये सब स्टेशन निर्माण को लेकर महराजगंज से रामनगर ग्रिड तक करीब 7 किमी. नया 33 केवी लाइन बन रहा है। इससे नये पावर सब स्टेशन को ग्रिड से डायरेक्ट बिजली मिलेगी। नये पावर सब स्टेशन का निर्माण 23*23 फुट भूमि प...