पटना, मई 13 -- पटना जिले के सभी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों में गर्मी में होने वाले आगजनी के घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन की ओर से सभी प्रभारियों को पत्र के जरिये दिया गया है। इसे लेकर सभी अस्पतालों में प्रभारियों की देखरेख में फायर ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार संस्थानों में बिजली तारों की वायरिंग, फायर स्टेशन की स्थिति, लिफ्ट की संख्या समेत कुल 65 बिंदुएं बनाई गयी है। इन सभी बिंदुओं की कमी को दूर करने को कहा गया है। विभाग की ओर से सभी बिंदुओं पर जांच के बाद एनओसी जारी की जायेगी। जिन संस्थानों में कमियां पाई जायेगी उन्हें सुधार के लिए समय और आवश्यक सुझाव दिए जायेंगे, ताकि भविष्य में...