गर्मी में आग से बचाव और बुझाने के टिप्स दिए
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। गर्मी में पैंट्रीकार, स्टेशन की बेस किचन में आग की होने वाली घटनाओं के मद्देनजर आईआरसीटीसी के अनिल तिवारी और डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के निर्देशन में मीरपुर फायर स्टेशन के अफसरों ने सेंट्रल स्टेशन पर मॉकड्रिल किया। इससे रसोइयों को खाना पकाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही बचाव की तरकीब बताई। इसके साथ ही आग लगने पर फायर संयंत्र चलाने के भी टिप्स दिए। कहा कि आग किसी न किसी चूक की वजह से लगती है। इस कारण बिजली उपकरणों की गर्मी में विशेष जांच कराएं क्योंकि कई बार शार्ट सर्किट से भी आग की घटनाएं ट्रेन और स्टेशन पर होती हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी में आग से बचाव और बुझाने के टिप्स दिए किचन परिसर में बिजली बोर्ड और तारों को दूर रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.