आगरा, अप्रैल 22 -- गर्मी में आग की घटनाओं को लेकर इज्जतनगर रेल मंडल सतर्क है। यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के चलते मंडल रेल प्रबंधक ने कासगंज स्टेशनों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों व रेल लाइनों के आसपास रहने वाले लोगों व खेती करने वाले किसानों के लिए भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा की ओर से जारी निर्देशों के बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रैक के आस-पास आग लगाना न केवल रेलवे संपति को भारी नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी खतरा पैदा करता है। यह भी पढ़ें- ट्रैक के पास आग और ज्वलनशील पदार्थों से बचें: डीआरएम ट्रैक के पास लगी आग से सिग्नलिंग केबल रिले रुम और दूरसंचार उपकरण जल सकती है, जिससे ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप होने से गाड़ियां विलंब हो ...