गाजीपुर, अप्रैल 21 -- गाजीपुर। जिले में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति की अनियमित स्थिति बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि मोटर और ट्यूबवेल बिजली पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती से उनके कारोबार पर भ...