अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या, संवाददाता। अधिक तापमान के साथ तेज गर्म हवाओं के चलने और पानी की कमी सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरयू नदी के कछार में खेती करने वाले किसान परेशान हैं। नदी में पानी की पर्याप्त मात्रा न होने के कारण किसान खेतों तक पानी नही पंहुचा पा रहे हैं, जिससे पौधे सूखने लगे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था से किसी तरह दिन में पौधों की सिंचाई की जा रही है लेकिन दोपहर में अधिक तपिश और पछुवा हवाओं के चलने से मिट्टी सूख जा रही है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगीं हैं। बीते मार्च 20 से 23 मार्च फिर अप्रैल माह के शुरुवाती सप्ताह में हुई बारिश और अब इन दिनों तापमान अधिक होने के साथ लू चलने से पर्याप्त पानी की मात्रा फसलों को न मिलने से कछार के किसानों को फसल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसान बताते हैं कि सरयू नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.