मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में मार्च महीने के मध्य तक गर्मी के प्रकोप के साथ ही भूगर्भीय जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, श्रीमतपुर सहित जिले के कई प्रखंडों और पंचायतों में जलस्तर तेजी से नीचे खिसक गया है, जिससे पेयजल संकट गहराने की संभावना जताई जा रही है। सदर प्रखंड की श्रीमतपुर पंचायत में भूगर्भीय जलस्तर 50 फीट नीचे चला गया है। जबकि मय पंचायत में 32 फीट , लेकिन पहाड़ के किनारे वाले क्षेत्रों में 85 फीट जलस्तर नीचे है। मिर्जापुर बरदह में 48 फीट, महुली में 35 फीट जलस्तर दर्ज किया गया है। वहीं नौवागढ़ी उत्तरी में 30 फीट तो नौवागढ़ी दक्षिणी में 28 फीट भूगर्भीय जलस्तर दर्ज किया गया है। वहीं संग्रामपुर अंतर्गत रामपुर की अमांव पंचायत में जलस्तर 25 फीट जो अभी 46 फीट नीचे चला गया है। अन्य प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.