भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पिछले तीन दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से शहर के हर फीडर पर लोड भी बढ़ रहा है। एसी, कूलर, फ्रीज सहित अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने के कारण कई फीडर लोड की वजह से ट्रिप हो रहे हैं। कहीं ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ रहा तो कहीं जंफर कट रहा है। इसकी वजह से ट्रिपिंग बहुत हो रही है। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाके में दिन में बिजली कटती रही। हालांकि स्टेट सीएलडी से फुल लोड बिजली मिल रही है और कहीं लाइन ब्रेकडाउन भी नहीं हुआ था। शहर के पश्चिमी हिस्से में लालकोठी, जगलाल हाई स्कूल सहित अन्य जगहों पर एलटी लाइन में खराबी के कारण बिजली बाधित हुई। यह भी पढ़ें- गर्मी में लोड बढ़ा तो होने लगे फॉल्ट, शहरी परेशान इसकी सूचना फ्यूज कॉल सेंटर को देने के बाद वहां मरम्मत कार्य कराया गया। इधर...