कानपुर, सितम्बर 14 -- कानपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली ने रविवार को लोगों को खूब परेशान किया। फीडरों की ट्रिपिंग और फॉल्ट से लोगों को घंटों बिजली नहीं मिली। वहीं, मरम्मत के नाम पर लिए गए शटडाउन ने लोगों को परेशान किया। करीब तीन लाख की आबादी घंटों बिना बिजली के परेशान रही। ट्रांसफार्मर में आग लगने से गोपालनगर, दहेली सुजानपुर, केडीए कॉलोनी की बिजली तीन घंटे बंद रही। फीडर में फॉल्ट होने से अफीम कोठी की बिजली भी चार घंटे गुल रही। नौबस्ता ट्रांसमिशन से चीनापार्क सबस्टेशन को हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बंद रही। बाबूपुरवा सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर में ऑयल लीकेज होने से बिजली चार घंटे बंद रही। ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा, मुंशीपुरवा, अजीतगंज, बेगमपुरवा की बिजली गुल रही। कारवालो नगर, बांसमंडी, दलेलपुरवा, गोविंद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.