गौरीगंज, जून 4 -- अमेठी। संवाददाता जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल हो गई है। हालात यह हैं कि एक माह के दौरान ही 325 ट्रांसफार्मर हो चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में लगातार ट्रिपिंग की समस्या है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। जबकि विभाग आपूर्ति नियमित होने का दावा कर रहा है। यह भी पढ़ें- बढ़ती बिजली मांग के बीच एक माह में खराब हुए 325 ट्रांसफार्मरबीते मई माह से ही जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान बढ़ने के साथ ही घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। इससे विद्युत भार में काफी वृद्ध...