उरई, मार्च 12 -- उरई। जिले में 13 मार्च से नहरों का संचालन बंद हो जाएगा इससे किसान परेशान हैं। कई फसलों में अभी पानी की दरकार है। किसानों ने मांग उठाई है कि नहरों के संचालन का समय 15 दिन के लिए बढ़ाया जाए। शुक्रवार से जिले में नहरों को बंद किया जा रहा है। ऐसे में डकोर क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिमरो गांव के पास स्थित उरई माइनर में एकदम कम हो गया है। उरई रजवाहा से चिल्ली, कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद, बड़ेरा, अजनारी, कुठौंदा, मौखरी, रहिया, रगेदा सहित दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई करते हैं। वहीं इस माइनर से और भी गांवों की खेती पूरी तरह निर्भर है। माइनरों में टेल तक पानी न आने से इन सभी गांवों की फसलें संकट में हैं। मुहम्मदाबाद निवासी किसान रिजवान हुसैन, इकराम उल्ला, जावेद खान, उत्तम सिंह, लालाराम राजपूत, भूरा राजपूत, भिक्के खान, रामावतार, आशाराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.