सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब खेतों और फसलों पर साफ दिखने लगा है। खासकर मक्के की खेती करने वाले किसान इस समय अधिक परेशान हैं। खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। जिससे मक्के की फसल पर संकट गहराने लगा है। जिले में करीब छह हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती की गई है, लेकिन वर्तमान मौसम की स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों की नमी सूखती जा रही है। जिससे मक्का के पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है।नमी को लेकर किसान कर रहे सिंचाई : फसल को बचाने के लिए किस...