फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में गर्मी के तेवर तेज होते ही जलजनित बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार को बीके अस्पताल में 30 से अधिक मरीज डायरिया, उल्टी, दस्त और वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें बच्चों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी और दूषित पानी के सेवन के कारण इस तरह के मामलों में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें बाहर का खाना और खुले में मिलने वाले पेय पदार्थों से परहेज करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- चिंता: बाहर का खाना और खुले पेय पदार्थ बन रहे बीमारी का कारण डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.