गया, अप्रैल 16 -- लू और गर्मी बढ़ने के साथ ही आमस अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य दिनों में डेढ़ सौ मरीजों का ओपीडी के इलाज किया जाता है। सप्ताह भर के अंदर यह संख्या बढ़कर दो सौ से ज्यादा हो गया है। पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व लूज मोशन से पीड़ित आ रहे हैं। इन्हें इलाज के बाद जरूरी सलाह भी दी जा रही है। कहा इस मौसम में तेज धूप से बचने की जरूरत है। स्कूली बच्चों का खास ख्याल रखें। बिना काम के दोपहर में धूप में बाहर निकालने से बचें। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ाते ही, अस्पतालों में तेजी से बढ़े मरीज तेज बुखार होने पर मरीज को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराएं। ताकि समय पर जरूरी इलाज शुरू हो सके। चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि लू, डायरिय...