कन्नौज, अप्रैल 28 -- गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन हो या रात, हर थोड़ी देर में बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है। किसानों को समय पर बिजली न मिलने के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। खुबरियापुर के किसान नागेंद्र सिंह चौहान, कल्यानपुर के प्रशांत यादव और मेजर सिंह, बहबलपुर के सत्येंद्र कुमार, कुंवरपुर बनवारी के विनोद कुमार सहित कई किसानों ने बताया कि बार-बार हो रही कटौती और ट्रिपिंग के चलते उनकी मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की किल्लत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.