हाथरस, मई 22 -- हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात को शहर के कोटा रोड पर 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया। वहीं गुरुवार की सुबह शहर के गिजरौली बिजलीघर पर लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके अलावा अन्य बिजली घरों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कई घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। शहर, देहात कस्बा में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यह भी पढ़ें- महानगर के बड़े हिस्से में बिजली संकट, घंटों गुल रही बिजली कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ गया है। इस कारण लाइनों में फॉल्ट तो कभी मशी...