कोडरमा, अप्रैल 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि जिले में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों का रुझान पारंपरिक 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के घड़े, सुराही और मटका फ्रिज की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके मांग बढ़ने से इसके दामों में 30 से 40 प्रतिशत तक उछाल आ गया है। सुराही 120 से 130 रुपये, मीडिल साइज घड़ा 180 रुपये, बड़ा घड़ा 220 रुपये बिक रहे हैं। इसी तरह अन्य मिट्टी के सामान के दाम में भी इजाफा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।कम यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ते ही 'देसी फ्रीज' बाजार में छाया, मांग बढ़ते ही दामों में आया उछाल कीमत और बिजली से राहत बना मुख्य कारणदेसी फ्रिज का क्रेज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसकी कम कीमत और बिना बिजली के ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.