लखीमपुरखीरी, मई 12 -- मंगलवार को दोपहर तेज हवा-हल्के पानी ने जिलेभर की बिजली सप्लाई को बेपटरी कर दिया। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हो सकी। मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम बदला और आंधी पानी ने मौसम सुहाना किया। वहीं दूसरी तरफ बिजली सप्लाई गुल कर दी। आंधी पानी की वजह से शहर को मिलने वाली में सप्लाई लाइन में खराबी हो आ गयी। बिजली विभाग को फाल्ट ढ़ूढने में ही घंटों लग गये। इसके बाद फाल्ट सही करने में घंटे खराब हुए। इसके बाद भी बिजली महकमे ने तेज हवा चलने का हवाला देकर काफी देर बाद बिजली सप्लाई बहाल कर सका। हल्की आंधी पानी के बाद फिर से मौसम का तापमान चढ़ गया।गमस भरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। वहीं बिजली विभाग की ट्रिपिंग से ज्यादा लोग बेहाल हुए।ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति का कोई नियमित रोस्टर न होने से आपूर्ति अनियमित...