आजमगढ़, अप्रैल 26 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर क्षेत्र में रात में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नगरीय क्षेत्र में गर्मी से बेहाल लोगों की नदी नहीं पूरा हो पा रही है। क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर, लालघाट बिजली उपकेंद्र से करीब 30 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। रात में करीब चार से पांच घंटे बिजली काटौती होने से लोग गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र लाटघाट और मऊ कुतुबपुर को बिजली की आपूर्ति मऊ जनपद के गोठा उपकेंद्र से होती है। लाटघाट विद्युत उपकेंद्र से लगभग 20 हजार और मऊ कुतुबपुर से 10 हजार विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांवों में रात को बिजली कटौती गोठा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से रात में बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। रात में चार से पांच घंटे की कटौती लगातार की जा रही...