गर्मी बढ़ते ही बिजली ने फिर दिखाए तेवर
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। रविवार और सोमवार को हुई बारिश तथा आंधी के बाद जिले में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ होते ही गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ गया। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी और शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली की आपूर्ति में समस्या शहर के काशी नगर, सिकटिहा, आवास विकास, रामेश्वरम पुरम सहित कई क्षेत्रों में बुधवार रात बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। नई बस्ती उपकेंद्र से संचालित काशी नगर और सिकटिहा क्षेत्र की बिजली रात करीब 9:30 बजे बंद हो गई। इसके बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं आवास विकास और रामेश्वरमपुरम क्षेत्रों में भी शाम करीब 7:30 बजे से बिजली गायब रही और रातभर लोगों को उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.