कानपुर, मई 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सोमवार को भीषण गर्मी से केस्को के सबस्टेशनों में फॉल्ट की झड़ी लग गई। शहर के 10 सबस्टेशनों के अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मरों और फीडरों की ओवरलोडिंग ने सबसे ज्यादा परेशान किया। करीब दो लाख की आबादी घंटों परेशान हुई। गोविंद नगर आठ ब्लॉक की बिजली शाम को तीन घंटे से अधिक समय तक गुल रही। यहां पर एचटी लाइन फॉल्ट होने से बिजली बाधित रही। साकेत नगर की बिजली भी तीन घंटे तक बंद रही। चीनापार्क सबस्टेशन से बेवीज कंपाउंड, आलम मार्केट की बिजली दिन भर आती जाती रही। आलम मार्केट गेट पर लगे ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग से समस्या रही। इसके अलावा योगेंद्र विहार, केशवनगर, सर्वोदय नगर, बर्रा-दो में बिजली घंटों गुल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.