गंगापार, अप्रैल 6 -- गर्मी के बढ़ते असर के साथ ही फल बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। एक ओर जहां आम और अंगूर की आवक शुरू होने से बाजार में रौनक बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर फलों के दामों में उतार चढाव से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।फल कारोबारियों के अनुसार, अप्रैल के शुरुआत में ही आम की कई किस्में बाजार में पहुंचने लगी हैं। हापुस, केसर, तोतापुरी आम की बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन सप्लाई कम होने के कारण इनके दाम अभी ऊंचे हैं। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजारों में आम की आवक शुरू हो गई है। हालांकि सीजन की शुरुआत होने के कारण अभी आम के दाम मंहगे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।फिलहाल बाजार में हापुस,केशर, किल्ले, त...